नयी दिल्ली 19 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नेट परीक्षा रद्द होने को छात्रों के जज्बे की जीत बताया और कहा कि मोदी सरकार को जिम्मेदारी लेते हुए अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को भी रद्द करना चाहिए।
श्री खडगे ने कहा "आप 'परीक्षा पर चर्चा' तो बहुत करते हैं, 'नीट परीक्षा पर चर्चा' कब करेंगे। यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द करना लाखों छात्र-छात्राओं के जज़्बे की जीत है। ये मोदी सरकार के अहंकार की हार है जिसके चलते उन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को रौंदने का कुत्सित प्रयास किया।
उन्होंने कहा "केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले कहते हैं कि नीट में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। जब बिहार, गुजरात एवं हरियाणा में शिक्षा माफ़िया की गिरफ़्तारियाँ होती हैं तो शिक्षा मंत्री मानते हैं कि कुछ घपला हुआ है। नीट की परीक्षा रद्द कब होगी। मोदी जी, नीट परीक्षा में भी अपनी सरकार की धाँधली एवं पेपर लीक को रोकने की ज़िम्मेदारी लीजिए।"
श्रीमती वाड्रा ने कहा "भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। नीट परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई नेट की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी। क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे।"
,
कड़वा सत्य
नीट परीक्षा को भी रद्द करे सरकार- खडगे -वाड्रा


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

