नयी दिल्ली, 04 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता गांधी ने गुरुवार को नये संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान से उच्च सदन से निर्विरोध निर्वाचित श्रीमती गांधी को शपथ दिलायी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रीमती गांधी को नयी पारी के लिए शुभकामनाएं दी।
श्री खड़गे ने एक्स पर लिखा, “'कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष गांधी को मेरी शुभकामनाएं। वह आज राज्यसभा में शपथ लेकर अपनी नयी पारी शुरू कर रही हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों और उथल-पुथल के बावजूद उनका साहसी लचीलापन और गरिमामय अनुग्रह हमारी संसदीय रणनीति का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने लोकसभा में सेवा करते हुए 25 साल पूरे कर लिए हैं, और अब मैं और मेरे साथी सदस्य उच्च सदन में उनकी उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।”
अशोक
कड़वा सत्य
ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

