नयी दिल्ली 23 जनवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए कहा है कि संयुक्त, समृद्ध और स्वतंत्र भारत के लिए अथक प्रयास किए जाने चाहिए।
श्री धनखड़ ने मंगलवार को पराक्रम दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भारत की स्वतंत्रता के लिए जिजीविषा और प्रतिबद्धता सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
श्री धनखड़ ने कहा, “निर्भीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ पर मैं उनका स्मरण और नमन करता हूं।”
उपराष्ट्रपति ने नेताजी के नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि इतिहास में यह नारा स्वतंत्रता का आह्वान बन गया है।
श्री धनखड़ ने कहा कि इस दिन के प्रतीक के रूप में ‘भारत प्रथम’ को याद रखा जाना चाहिए और संयुक्त, समृद्ध तथा स्वतंत्र भारत के लिए अथक प्रयास किए जाने चाहिए।
सत्या डेस्क
पराक्रम दिवस पर धनखड़ ने किया सुभाष चंद्र बोस को नमन


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

