नई दिल्ली 20 मार्च (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पशुपति कुमार पारस का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और किरण रिजिजु को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने को कहा है।
राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 की धारा दो के तहत श्री पारस का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति ने श्री रिजीजु को अपने मंत्रालय के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभालने का भी निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि श्री पारस ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
,
कड़वा सत्य
पारस का इस्तीफा स्वीकार,रिजिजु को मिला अतिरिक्त प्रभार

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार एंबुलेंस! बछड़े की दर्दनाक मौत, दो घायल

