नयी दिल्ली 29 फरवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को पोषण उत्सव अभियान के अंतर्गत कार्टून पुस्तकों का लोकार्पण किया जो 11 भाषाओं में उपलब्ध होंगी और देशभर में 14 लाख आंगनवाड़ियों के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को वितरित की जाएंगी।
गैर सरकारी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री ने ये पुस्तकें जारी करते हुए कहा कि इनसे भारत के परंपरागत और स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के बार में आम जनता को अवगत कराया जा सकेगा। कार्यक्रम में महिला और बाल विकास मंत्रालय तथा अन्य मंत्रालयों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं भी मौजूद थी।
पोषण के लिए कार्टून पुस्तकों का लोकार्पण

बिहार: रिया की मौत को एक माह, आठ आरोपित अब भी फरार

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में ₹5 लाख की कार से ले जाई जा रही थी ₹66690 की अवैध शराब, पुलिस ने पीछा कर पकड़ कर की कार्यवाही

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

