नयी दिल्ली, 05 अगस्त (कड़वा सत्य) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और बंगलादेश के राजनीतिक हालात पर विचार विमर्श किया।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्री गांधी ने संसद भवन परिसर में विदेश मंत्री से मुलाकात की और वहां के हालात पर चर्चा की। बंगलादेश में प्रदर्शनकारियों के संसद भवन तथा आसपास के इलाकों पर कब्जा करने के बाद की प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से इस्तीफा देने और सेना के विशेष विमान से भारत के लिए रवाना होने के बाद श्री गांधी ने विदेश मंत्री से मुलाकात की। श्रीमती हसीना सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गई है।
इस बीच विदेश मंत्री ने शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और बंगलादेश के ताजा हालात के बारे में श्री मोदी को जानकारी दी।
, संतोष
कड़वा सत्य
बंगलादेश के मुद्दे पर जयशंकर से मिले राहुल

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

