नयी दिल्ली, 24 जनवरी (कड़वा सत्य) भारत ने शुक्रवार को कहा कि बंगलादेश की सीमा पर कंटीली बाड़ लगाने का काम भारत एवं बंगलादेश के बीच विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप किया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां नियमित ब्रीफिंग में कहा, “ सीमा पर बाड़ लगाने के लिये भारत और बंगलादेश के बीच कई समझौते हुये हैं। सीमा पर बाड़ लगाना आवश्यक है ताकि अपराध से संबंधित घटनाओं को रोका जा सके। हम चाहते हैं कि सीमा पर बाड़ लगाने के लिये बंगलादेश के साथ किये गये समझौतों को भी हमारे साथ सकारात्मक रूप से लागू किया जाना चाहिये। दोनों देशों के बीच हुये समझौतों के अनुसार सीमा के दोनों तरफ बाड़ लगायी जा रही है।”
बंगलादेश सीमा पर कंटीली बाड़ लगाने का काम द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप: विदेश मंत्रालय

हिन्दी दिवस के अवसर पर “भारतीय गूढ़ वर्ग पहेली 2026” का आयोजन – हिन्दी में एक अनूठी क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

उत्तर प्रदेश: ओवरस्पीडिंग पर लगाम कसने के लिए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों से यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 89 वाहनों के चालान

