नयी दिल्ली 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को यहां पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
श्री दत्तात्रेय श्री आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मिले तथा देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को मान्यता देने और उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने के लिए सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा , “मैं ऐसे महान व्यक्तित्व वाले दिग्गज से मिलकर बहुत प्रसन्न और धन्य महसूस कर रहा हूँ।”
श्री दत्तात्रेय ने कहा , “हमने पुरानी यादों को ताजा करते हुए चर्चा की और संस्मरण साझे किए । हमने अस्सी के दशक के अंत से लेकर 2014 तक देश को विकसित करने के लिए साथ बिताए अपने सफर के दौरान की बातों को भी साझा किया और वे इस दौरान की बेहतरीन यादों पर मुस्कुराएं और हंसे"।
राज्यपाल ने कहा कि श्री आडवाणी के योगदान ने आधुनिक भारत के विकास के परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया है और नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश को सही दिशा में ले जाने में एक ‘राजनेता’ होने की अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
श्री दत्तात्रेय ने श्री आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की ताकि उनकी गरिमामय उपस्थिति युवा नेताओं को राष्ट्र निर्माण के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहे।
,
कड़वा सत्य
बंडारू दत्तात्रेय ने आडवाणी से मुलाकात कर दी बधाई

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

