नई दिल्ली,23 जुलाई (कड़वा सत्य) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश करने से पहले मंगलवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
श्रीमती सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन जाकर श्रीमती मुर्मु से मुलाकात की। उनके साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी थे। श्रीमती मुर्मु ने वित्त मंत्री को दही भी खिलाया। इसके बाद वित्त मंत्री संसद भवन के लिए रवाना हो गई।
बजट को संसद में पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल आम बजट को मंजूरी देता है। श्रीमती सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश करेंगी।
संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ था और यह 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ने लोकसभा में वर्ष 2023,,,24 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था।
सैनी
कड़वा सत्य
बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मु से मिली वित्त मंत्री सीतारमण

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

