नयी दिल्ली, 21 जून (कड़वा सत्य) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अगुवाई में संसद भवन परिसर में आज दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें उन्होंने कहा कि योग को आज पूरी दुनिया में स्वीकृति मिली है और यह आज का प्रमुख वैश्विक आंदोलन बन गया है।
श्री बिरला ने इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन भारत में ऋषि-मुनियों ने जन कल्याण के लिए योग का अनमोल उपहार मानवता को प्रदान किया है। यह आत्म-विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की एक सतत यात्रा है जो मनुष्य को हमेशा स्वस्थ और निरोग बनाए रखता है।
उन्होंने कहा कि योग सिर्फ अभ्यास तक सीमित नहीं है बल्कि मानव जीवन के समग्र स्वास्थ्य की नींव है। योग मनुष्य के जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने का कार्य करता है। यह सभी सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं से परे है और योग ने पूरे विश्व को एकजुट करने का काम किया है ताकि मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र में दीर्घकालिक सकारात्मक परिणाम हासिल कर सके।
श्री बिरला ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा , “आज योग सम्पूर्ण विश्व में एक आंदोलन है। पूरी दुनिया भाग्यशाली है कि हमारे पास योग के रूप में ऐसी शक्ति है जो हमारे अंदर संतुलन स्थापित कर हमें कुशल, सक्रिय और स्वाबलंबी बनाता है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में योग को स्वीकृति मिल रही है और योग जन-जन के दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है।”
अशोक
कड़वा सत्य
बिरला की अगुवाई में संसद परिसर में मनाया गया योग दिवस


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

