नयी दिल्ली 26 फ़रवरी (कड़वा सत्य) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मशहूर ग़ज़ल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा, “प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पद्मश्री पंकज उधास जी का निधन बेहद दुःखद है। उनकी रूमानी आवाज़ ने ग़ज़ल गायकी को नए आयाम प्रदान किए। पंकज जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति!”
बिरला ने पंकज उधास के निधन पर जताया शोक

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

