नयी दिल्ली, 30 जनवरी (कड़वा सत्य) डॉ. तपन बिहारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं तथा प्रदेश मंत्री पद पर हर्ष अत्री पुनः चुने गए हैं।
अभाविप दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी एवं अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति की सदस्य निधि त्रिपाठी ने डॉ. तपन बिहारी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुने जाने तथा प्रदेश मंत्री पद पर हर्ष अत्री के पुनर्निर्वाचन होने की घोषणा की। उन्होंने चुनाव नतीजे जारी करते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारी रविवार यानी चार फरवरी को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में होने जा रहे अभाविप दिल्ली के प्रदेश अधिवेशन में अपना दायित्व ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।
अभाविप के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिहारी ओडिशा के जाजपुरके निवासी हैं और मौजूदा समय में जेएनयू सहायक आचार्य हैं। वे वर्ष 2001 से अभाविप के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने स्नातक से पीएचडी तक की शिक्षा हैदराबाद विश्वविद्यालय से हासिल की है। वह वर्ष 2018 से 2021 तक अभाविप दिल्ली इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
वहीं, अत्री उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं। वह 2015 से अभाविप के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एल.एल.बी की शिक्षा ग्रहण की है। मौजूदा समय में वह डीयू के बौद्ध अध्ययन विभाग में स्नातकोत्तर के छात्र हैं। उन्होंने अभाविप में कालका जी विभाग जिला के सह-संयोजक तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समेत कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने डीयू में अभाविप के आंदोलनों का सफ़ल नेतृत्व किया है। साथ ही उनके नेतृत्व में अभाविप ने 2023 में डीयू छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज की।
संतोष.संजय
बिहारी अभाविप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बने, अत्री फिर से प्रदेश मंत्री चुने गए

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

