नयी दिल्ली 10 सितंबर (कड़वा सत्य) ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के संगठन- ब्रिक्स ने श्रमिकों के लिए आजीवन सीखने की व्यवस्था करने, व्यवसायिक मार्गदर्शन, व्यावसायिक शिक्षा, सेवाओं के आधुनिकीकरण, कार्यस्थल पर सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर जोर दिया है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि रूस के सोची में ब्रिक्स देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक हुई जिसमें भारत का नेतृत्व केंद्रीय श्रम और रोजगार सचिव सुमिता डावरा ने किया। दो दिन की बैठक का समापन आज हुआ। बैठक में एक घोषणा पत्र स्वीकार किया गया जिसमें कहा गया कि श्रमिकों के लिए आजीवन सीखने की व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए। इसके अलावा व्यावसायिक मार्गदर्शन, सतत व्यावसायिक शिक्षा के लिए व्यापक रणनीतियां बनाई जानी चाहिए और रोजगार सेवाओं का आधुनिकीकरण किया जाना चाहिए।
ब्रिक्स देशों ने दिया श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर जोर

जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल पर मालविंदर कंग ने कहा- एक्ट का मकसद सिर्फ आसामाजिक तत्वों को सज़ा देना है, श्रद्धालुओं को परेशान करना या सिख धार्मिक मामलों में दखल देना नहीं

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

मानसिक स्वास्थ्य लीडर दे रहे पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मज़बूती; फेलोज़ के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू

