नयी दिल्ली, 15 मई (कड़वा सत्य) नयी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया समूह के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ताकत का कितना भी इस्तेमाल कर लें लेकिन देश की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी का जाना तय है।
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सिंह और श्री भारती ने बुधवार को नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के करोल बाग विधानसभा में ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान के तहत संकल्प सभा की। इस दौरान सांसद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपके लिए स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवाया तो प्रधानमंत्री ने उनको जेल में डाल दिया। इसके बाद भी आपके मुख्यमंत्री डरे नहीं हैं। वहीं, सोमनाथ भारती ने कहा कि मोदी जी अपनी ताकत का कितना भी इस्तेमाल कर लें, लेकिन देश की सत्ता से भाजपा का जाना तय है।
भाजपा का देश की सत्ता से जाना तय : भारती

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

