नयी दिल्ली, 17 मई (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नीजि सचिव बिभव कुमार के ख़िलाफ़ लगाए आरोपों को झूठा करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें (सुश्री मालीवाल) साज़िश का मोहरा बनाया है।
‘आप’ की नेता एवं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आज कहा,“ जब से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है तब से भाजपा बौखलाई हुई है और इसी के कारण उसने साजिश रची। स्वाति मालीवाल को 13 मई को सुबह भेजा गया। स्वाति मालीवाल भाजपा की साजिश का मोहरा हैं। उनका इरादा था कि मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया जाए। मुख्यमंत्री उस समय उपलब्ध नहीं थे इसलिए वह बच गए। फिर उन्होंने बिभव कुमार पर आरोप लगाये हैं।”
भाजपा के षड्यंत्र का मोहरा बनीं मालीवाल : ‘आप’

उत्तर प्रदेश: महिला थाने की काउंसलिंग ने बचाया परिवार, पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे और फिर साथ रहने पर बनी सहमति

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, फसल बीमा और सोयाबीन मुआवजे की मांग

उत्तर प्रदेश: धानेपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

