नयी दिल्ली 20 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी की।
भाजपा ने उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उतारा है।
भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने यहां यह सूची जारी की जिसे गत 16 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में स्वीकृति दी गयी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी।
पहली सूची में 99 उम्मीदवारों में से 13 महिलाएं हैं, जिनमें कांग्रेस से भाजपा में आकर राज्यसभा सांसद बनने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पुत्री श्रीजया अशोक चव्हाण भी शामिल हैं, जिन्हें भोकर से टिकट दिया गया है।
,
जारी कड़वा सत्य
भाजपा ने महाराष्ट्र से 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

