नयी दिल्ली 22 जून (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को कहा कि भारत और बंगलादेश विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि इससे भारत-बंगलादेश संबंधों की भविष्य की दिशा होगी।
भारत की दो दिन की यात्रा पर आयी बंगलादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही दिनों बाद उनसे दोबारा मिलकर उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि यह नियमित बातचीत मित्रता और सहयोग की स्थायी भावना को दर्शाती है जो 1971 के बंगलादेश के मुक्ति संग् की यात्रा के साथ शुरू हुई थी।
श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारत और बंगलादेश विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और नए क्षेत्रों में भी इसका दायरा बढा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह भारत-बंगलादेश संबंधों की भविष्य की दिशा तय करेगा। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रधान मंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में बंगलादेश ने महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति की है।
दोनों नेता गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान आर्थिक संबंधों, विकास साझेदारी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और संपर्क बढाने सहित सभी क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।
इस महीने के शुरू में देश में नई सरकार के गठन के बाद किसी विदेशी नेता की भारत की यह पहली राजकीय यात्रा है।
.
कड़वा सत्य
भारत बंगलादेश के बीच सहयोग दोनों देशों के संबंधों की दिशा तय करेगा: मुर्मु

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

