नयी दिल्ली, 09 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के सरकार की घोषणा पर कहा है कि ये तीनों भारत रत्न थे और हमेशा रहेंगे।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम रमेश ने कहा, "श्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉ एमएस स्वामीनाथन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे। उनका योगदान अभूतपूर्व था, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है।"
उन्होंने कहा, "डॉ स्वामीनाथन फ़ॉर्मूले के आधार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का क़ानूनी दर्जा दिए जाने पर मोदी सरकार चुप है। प्रधानमंत्री की हठधर्मिता के कारण 700 किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए, मगर सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की। आज भी किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार बैठे हैं, मगर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।"
प्रवक्ता ने कहा,"भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसानों का न्याय दिलाया जाना एक मुख्य उद्देश्य है। ‘किसान न्याय’ के लिए हमारी माँग है कि स्वामीनाथन फ़ॉर्मूले के आधार पर किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की क़ानूनी गारंटी दी जाए। यही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी और स्वामीनाथन जी को सही मायनों में श्रद्धांजलि होगी।"
अभिनव,आशा
भारत रत्न थे नरसिम्हा राव, चरणसिंह, स्वामीनाथन : कांग्रेस

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

