नयी दिल्ली 06 अगस्त (कड़वा सत्य) विदेश मंत्रालय ने लीबिया में इस समय सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को भारतीय नागरिकों को वहां की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की नयी सलाह दी है।
मंत्रालय ने लीबिया के बारे में 23 मई 2016 की प्रेस विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए भारतीय नागरिकों पर वहां की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया है। संशोधित प र्श में लीबिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को लीबिया की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा गया है।
मंत्रालय ने कहा है कि इस समय लीबिया में रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे वहां सावधानी से रहे, सड़क मार्ग से एक प्रांत से दूसरे प्रांत की यात्रा से बचें और किसी आपातकालीन स्थिति में फंसने पर त्रिपोली में भारतीय दूतावास से फोन नंबर 218943992046 पर संपर्क में रहें।
,
कड़वा सत्य
भारतीय नागरिकों को लीबिया की यात्रा से बचने की सलाह

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

