नयी दिल्ली 01 नवम्बर (कड़वा सत्य) भारत के 25 सैन्यकर्मियों की एक टुकड़ी इंडोनेशिया के साथ संयुक्त विशेष बल अभ्यास गरुड़ शक्ति के 9 वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को जकार्ता के लिए रवाना हुई।
दोनों सेनाओं के बीच यह अभ्यास 12 नवंबर तक होगा।
भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिक करेंगे, तथा इंडोनेशियाई दल का प्रतिनिधित्व इंडोनेशियाई विशेष बल कोपासस के 40 सैनिक कर रहे हैं।
अभ्यास गरुड़ शक्ति का उद्देश्य दोनों पक्षों को एक-दूसरे की संचालन प्रक्रियाओं से परिचित कराना, दोनों सेनाओं के विशेष बलों के बीच आपसी समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है। इसके अलावा इससे द्विपक्षीय सैन्य सहयोग विकसित होंगे और सामरिक सैन्य अभ्यासों और चर्चाओं के माध्यम से दोनों सेनाओं के बीच संबंध मजबूत बनेंगे।
इस अभ्यास में विशेष अभियानों की योजना बनाना और उन्हें क्रियान्वित करना, विशेष बलों के कौशल को उन्नत करने के लिए उन्मुखीकरण, हथियार, उपकरण, नवाचारों, रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी साझा करना शामिल होगा। संयुक्त अभ्यास गरुड़ शक्ति 24 में जंगल के इलाकों में विशेष बलों के संचालन का संयुक्त अभ्यास, आतंकवादी शिविरों पर हमले और सैन्य सहयोग को प्रोत्साहन देने के लिए दोनों देशों की जीवनशैली और संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के अलावा बुनियादी और उन्नत विशेष बलों के कौशल को एकीकृत करने वाला एक सत्यापन अभ्यास भी शामिल होगा।
यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को अपने संबंधों को मजबूत करने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। यह साझा सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने और दो मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहन देने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करेगा।
कड़वा सत्य
भारतीय सैन्य टुकड़ी गरूड़ शक्ति अभ्यास के लिए इंडोनेशिया रवाना


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

