नयी दिल्ली 09 जून (कड़वा सत्य) राजस्थान से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले भूपेन्द्र यादव केन्द्र सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं।
पिछली मोदी सरकार में मंत्री रहे श्री यादव राज्य सभा सदस्य रहे हैं। श्री यादव का जन्म 30 जून 1969 को राजस्थान के अजमेर में हुआ। उन्होंने स्नातक शिक्षा प्राप्त की है। पेशे से वकील रहे श्री यादव के पिता का नाम कदम सिंह और माता का नाम संतरा देवी है। छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे। श्री यादव मूल रूप से हरियाणा के जमालपुर के रहने वाले हैं। श्री यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में दो बार महामंत्री रहे दो बार राज्यसभा सदस्य रहे।
भूपेन्द्र यादव पहली बार लोकसभा सदस्य बनते ही बने मंत्री

Bihar News: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क का किया निरीक्षण, सड़क-बिजली-पानी की सुविधाओं पर जोर

Patna News: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA का बड़ा एक्शन! अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

