नयी दिल्ली, 10 सितंबर (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में जब तक ‘आप’ की सरकार है, तब तक किसी को भी बेघर नहीं होने दिया जाएगा।
श्री सिसोदिया ने यहाँ पुराना बारापुला के पास बसी मद्रासी कैंप में रह रहे लोगों ने मिलने के बाद कहा,“ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी दिल्ली में आतंक मचा रखा है। भाजपा, उपराज्यपाल से कहकर अफसरों को डराती-धमकाती हैं और उनसे नोटिस दिलवाती है। इसके बाद भाजपा वाले आकर खुद प्रदर्शन भी करते हैं। श्री सिसोदिया ने कहा कि मद्रासी कैंप में 50-60 साल से ज्यादा समय से लोग रह रहे हैं। बिना पुनर्वास की कोई व्यवस्था किए इन लोगों को विस्थापित नहीं जा सकता है, ये गलत हैं। आम आदमी पार्टी इन लोगों के साथ खड़ी है और हम इस तरह इनकी झुग्गियों को नहीं टूटने देंगे।”
मद्रासी कैंप में एक भी झुग्गी टूटने नहीं देगी ‘आप’की सरकार : सिसोदिया

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

