नयी दिल्ली, 15 सितंबर (कड़वा सत्य) महिला कांग्रेस ने रविवार को अपनी स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मनाई और सदस्यता अभियान शुरु कर महिलाओं को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा,“महिला कांग्रेस आज अपने 40 साल पूरे करने जा रही है। महिला कांग्रेस की स्थापना आज से 40 साल पहले बेंगलुरु में हुई थी। इसकी स्थापना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने की थी।”
उन्होंने कहा,“इस मौके पर हम उन्हें याद करते हुए ये संकल्प लेते हैं कि महिला कांग्रेस हमेशा देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी।”
श्रीमती लांबा ने कहा कि उनका संगठन
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आज संगठन के स्थापना दिवस पर हम अपनी वेबसाइट जारी कर रहे हैं। इसके माध्यम से देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है। मैं सभी से अपील करूंगी कि आप हमारे साथ जुड़िए। हम विश्वास दिलाते हैं कि अन्याय के खिलाफ हम आपके साथ खड़े रहेंगे। हम अपनी महिला सदस्यों की ‘लीडरशिप ट्रेनिंग’ भी कराएंगे ताकि वो सशक्त बन सकें।
.
कड़वा सत्य
महिला कांग्रेस ने स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मनाई

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

