नयी दिल्ली 30 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता दल सेकुलर के सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियाे एवं यौन शोषण के मामले को लेकर आज कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिलाओं की इज्ज़त को लेकर कांग्रेस के दोहरे मानदंड हैं इसीलिए उसने संदेशखाली की घटनाओं की निंदा नहीं की और उसकी कर्नाटक सरकार, इसकी जानकारी होने के बावजूद इतने दिन चुप्पी साधे रही।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में इस घटना के बारे में पूछे जाने पर अपने जवाब में कहा, “महिलाओं के खिलाफ किसी भी अपराध के प्रति हमारी नीति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है... इस घटना पर कई सवाल उठते हैं। जद( एस) ने पहले ही कदम उठाए हैं और उन्हें निलंबित कर दिया है। लेकिन, कई सवाल हैं। अगर कर्नाटक सरकार के पास इतने महीनों तक ये सबूत थे, तो वे कुछ क्यों नहीं कर रहे थे?”
महिलाओं की इज़्ज़त पर दोहरे मानदंड हैं कांग्रेस के : भाजपा
K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

