नयी दिल्ली, 28 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) लोगों, विशेष तौर पर महिलाओं, युवाओं और हाशिये पर पड़े समुदायों के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रही है।
श्री माेदी ने जनधन योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसे सफल बनाने में योगदान करने वालों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 में शुरू की गई इस योजना के तहत अब 53.13 करोड़ खाते हैं। पीएमजेडीवाई में महिलाओं और ग् ीण क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भागीदारी है।
श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज हम जनधन योजना के 10 वर्ष पूरे होने का एक महत्वपूर्ण अवसर मना रहे हैं। सभी लाभार्थियों और इस योजना को सफल बनाने के लिए काम करने वालों को बधाई। जनधन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं तथा हाशिए के समुदायों को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है।”
वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, 53 करोड़ से अधिक जन-धन खातों में से 29.56 करोड़ (55.6 प्रतिशत) जनधन खाताधारक महिलाएं हैं और 35.37 करोड़ (66.6 प्रतिशत) जनधन खाते ग् ीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं। पीएमजेडीवाई खाते के तहत जमा राशि 2,31,236 करोड़ है। इसमें 14 अगस्त, 2024 तक 15 गुना वृद्धि हुई है।
,
कड़वा सत्य
महिलाओं, युवाओं और हाशिये के लोगों के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रही है जन धन योजना: मोदी

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

