नयी दिल्ली, 21 अगस्त (कड़वा सत्य) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के साथ शर्मनाक घटनाएं लगातार हो रही हैं और इन्हें रोकने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने की सख्त जरूरत है।
श्री गांधी ने कहा, "पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार के बाद महाराष्ट्र में भी बेटियों के खिलाफ शर्मनाक अपराध सोचने पर मजबूर करते हैं कि हम एक समाज के तौर पर कहां जा रहे हैं। बदलापुर में दो मासूमों के साथ हुए अपराध के बाद उनको इंसाफ दिलाने के लिए पहला कदम तब तक नहीं उठाया गया जब तक जनता ‘न्याय की गुहार’ करते हुए सड़क पर नहीं आ गई।"
महिलाओं से अपराध रोकने के मिलकर उपाय करना जरूरी : राहुल

भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

