नयी दिल्ली 25 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महीने 29 तारीख को ‘तेलुगू भाषा दिवस’ के मद्देनजर तेलुगु भाषियों को इसकी शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी , ओणम और मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं दी है।
श्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में ये शुभकामनाएं देते हुये कहा, “
प्रपंच व्याप्तंगा उन्न, तेलुगु वारिकि, तेलुगु भाषा दिनोत्सव शुभाकांक्षलु।” उन्होंने कहा, “कुछ ही दिनों में अनेक त्योहार आने वाले हैं। मैं, आप सभी को उनकी ढेर सारी शुभकामनाएँ देता हूँ। जन्माष्टमी का त्योहार भी है। अगले महीने शुरुआत में ही गणेश चतुर्थी का भी पर्व है। ओणम का त्योहार भी करीब है। मिलाद-उन-नबी की भी बधाई देता हूं।”
उन्होंने लोगों से बारिश के इस मौसम में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि वह ‘कैच द रेन मूवमेंट’ का हिस्सा बनने का भी आग्रह भी दोहरा रहे हैं। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की याद दिलाते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और दूसरों से भी इसका आग्रह करें।
शेखर,
कड़वा सत्य
मोदी ने तेलुगू भाषा दिवस, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और ओणम की दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

