नयी दिल्ली, 18 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी।
श्री मोदी ने बधाई संदेश में सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के नेतृत्व में थाईलैंड के साथ भारत के संबंधों के और सुदृढ़ बनने की व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के संबंध सभ्यतागत, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच परस्पर जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित है।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘"थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुने जाने पर बधाई ।एक अत्यन्त सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ। भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूँ, जो सभ्यतागत, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच परस्पर जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित है।"
,
कड़वा सत्य
मोदी ने पैतोंगतार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

