नयी दिल्ली 26 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर शाम अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फोन पर बात की तथा यूक्रेन और बंगलादेश की स्थिति सहित अनेक वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
श्री मोदी ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फ़ोन पर बात हुई। हमने यूक्रेन की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का विस्तृत आदान-प्रदान किया। मैंने शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी के लिए भारत का पूर्ण समर्थन दोहराया।“
उन्होंने कहा,“हमने बंगलादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली और बंगलादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया
।“
, संतोष
कड़वा सत्य
मोदी ने बाइडेन के साथ यूक्रेन और बंगलादेश की स्थिति पर बात की

जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल पर मालविंदर कंग ने कहा- एक्ट का मकसद सिर्फ आसामाजिक तत्वों को सज़ा देना है, श्रद्धालुओं को परेशान करना या सिख धार्मिक मामलों में दखल देना नहीं

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

मानसिक स्वास्थ्य लीडर दे रहे पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मज़बूती; फेलोज़ के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू

