नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर(कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आरंभ 6.0’ के दौरान युवा सिविल सेवकों के साथ बातचीत की और उनके साथ जनभागीदारी की भावना के साथ शासन व्यवस्था में सुधार लाने पर व्यापक चर्चा की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने मजबूत फीडबैक तंत्र और शिकायत निवारण प्रणाली में सुधार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने युवा सिविल सेवकों से नागरिकों के लिए 'जीवनयापन को आसान' बनाने का आग्रह किया।
प्रधान मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,“ आरंभ 6.0 के दौरान युवा सिविल सेवकों के साथ बातचीत की। हमने जनभागीदारी की भावना के साथ शासन को बेहतर बनाने के बारे में व्यापक चर्चा की। साथ ही मजबूत फीडबैक तंत्र और शिकायत निवारण प्रणालियों में सुधार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। युवा सिविल सेवकों से नागरिकों के लिए जीवनयापन में 'सहजता' में सुधार करने का आग्रह किया।”
सैनी
कड़वा सत्य
युवा सिविल सेवक नागरिको के 'जीवनयापन को आसान' बनाये :प्रधानमंत्री

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

