नयी दिल्ली 05 जून (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 293 सीटों के साथ लगातार तीसरी बार स्पष्ट बहुमत मिला है। भाजपा 240 सीट जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।
मंगलवार देर रात तक चली मतगणना के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणामों में इंडिया समूह को 234 सीट मिली है। कांग्रेस 99 सीट जीतकर 18 वीं लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। पिछले दो चुनाव में भाजपा को अकेले दम पर बहुमत मिला था लेकिन इस बार किसी भी दल को अकेले अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है। लोकसभा की सभी 543 सीटों के परिणाम घोषित किये जाने के बाद अंतिम दलीय स्थिति इस प्रकार है:
पार्टी............................... सीट
भाजपा..............................240
कांग्रेस...............................99
सपा..................................37
तृणमूल कांग्रेस....................29
द्रमुक...............................22
जनता दल-यूनाइटेड.............12
तेदपा................................16
शिवसेना (उबाठा)..............09
माकपा..............................04
शिवसेना (शिंदे).................07
आम आदमी पार्टी ...............03
जनता दल-सेक्यूलर.............02
जेकेएन सी.............................02
राकांपा (शरद पवार)..........08
लोजपा ( बिलास).........05
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी........04
आईयूएमएल......................03
झामुमो.............................03
भाकपा.............................02
राष्ट्रीय लोकदल ................02
हम (सेक्यूलर).................01
केरल कांग्रेस.....................01
आरएसपी.........................01
राकांपा (अजीत)...............01
वीओटीपीपी......................01
जैडपीएम............................01
शिअद.............................01
आरएलटीपी......................01
भारत आदिवासी पार्टी..........01
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा.....01
एमडीएमके.......................01
आसपा (कांशी )..........01
अपना दल (सोनेलाल)....01
आजसू......................01
एआईएमआईएम................01
राष्ट्रीय जनता दल..............04
जनसेना पार्टी...................02
भाकपा-माले....................02
वीसीके ..........................02
यूपीपीएल........................01
अगप.............................01
निर्दलीय.........................07
कुल.............................543
कड़वा सत्य
राजग को लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार स्पष्ट बहुमत

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

