नयी दिल्ली 19 जुलाई (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी सहित 31 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को शुक्रवार को परम विशिष्ट सेवा पदकों से सम्मानित किया ।
श्रीमती मुर्मु ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दूसरे चरण के दौरान सैन्य कर्मियों को विशिष्ट और लेखनिया सेवा के लिए ये पदक के प्रदान किए। उन्होंने सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के 94 कर्मियों को विशिष्ट सेवा अलंकरण भी प्रदान किए। इन अलंकरणों में 31 परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), चार उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम), दो बार सहित अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), और 57 एवीएसएम पदक शामिल हैं।
हाल ही में सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख नियुक्त किए गए जनरल दिवेदी और एडमिरल त्रिपाठी को भी परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री सेठ और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ अनेक गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.
कड़वा सत्य
राष्ट्रपति ने सेना व नौसेना प्रमुख सहित 31 अधिकारियों को परम विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

