नयी दिल्ली 07 सितंबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयलपाम के अंतर्गत “मेगा पाम पौधारोपण अभियान” में 15 राज्यों में 12 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में 17 लाख से अधिक पाम पौधे लगाए गए, जिससे 10 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हुए है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा सहित कई राज्यों में पौधारोपण किया गया है। यह अभियान 15 जुलाई को आरंभ किया गया था।
राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन में 17 लाख से अधिक पाम के पौधे रोपे

मध्यप्रदेश : मुरैना में बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्लाबोल, विभाग को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा मुगलसराय स्टेशन, बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना हुए हजारों शिवभक्त

उत्तर प्रदेश: अमेठी के 72 परिषदीय स्कूलों में शुरू हुई ‘लर्निंग बाय डूइंग’ लैब, प्रयोग से सीख रहे बच्चे

