नयी दिल्ली, 23 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पहली बार पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, श्रीमती वाड्रा कल 24 फरवरी को श्री गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शामिल होंगी और फिर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक उनके साथ रहेंगी।
गौरतलब है श्री गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से अपनी पूरब से पश्चिम की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। उनकी यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। यात्रा करीब 6500 किलोमीटर की होगी जो बस से पूरी की जाएगी।
श्री गांधी ने इससे पहले सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तक करीब 4000 किलोमीटर पैदल तय की गई थी।
अभिनव, यामिनी
राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

