नयी दिल्ली 02 जून (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह यहां अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न राज्यों में चक्रवात रेमल के प्रभाव की समीक्षा की और कहा कि केन्द्र सरकार प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता जारी रखेगी।
बैठक में अधिकारियों ने इन राज्यों पर चक्रवात के प्रभाव के बारे में प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी । मिजोरम, असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में भूस्खलन तथा बाढ़ के कारण जान माल की हानि भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री को बताया कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए जरूरत के मुताबिक प्रभावित राज्यों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों ने एयरलिफ्टिंग और सड़क से निकासी अभियान चलाया है। बैठक के दौरान बताया गया कि गृह मंत्रालय राज्य सरकारों के साथ नियमित संपर्क में है।
श्री मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार चक्रवात से प्रभावित राज्य को पूरा समर्थन देना जारी रखेगी। उन्होंने गृह मंत्रालय को स्थिति की निगरानी करने और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए नियमित रूप से मामले की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव, एनडीआरएफ के महानिदेशक और एनडीएमए के सदस्य सचिव के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्याल और संबंधित मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
,
कड़वा सत्य
रेमल से प्रभावित राज्यों को केन्द्र की ओर से हर संभव मदद मिलती रहेगी: मोदी

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

