नयी दिल्ली, 02 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता दल-यस के सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के दुष्कर्म को 'मास रेप' बताया और कहा कि बलात्कारी को समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने एक बलात्कारी का सिर्फ समर्थन ही नहीं किया बल्कि उसके लिए वोट मांगे हैं और इससे देश की महिलाएं अपमानित हुई है, इसलिए श्री मोदी और श्री शाह को देश की हर महिला से सर झुका कर माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा "जो रेवन्ना ने किया वो सेक्स स्कैंडल नहीं ‘मास रेप’ है। कर्नाटक में स्टेज से प्रधानमंत्री उस मास रेपिस्ट का समर्थन कर रहे थे, उसके लिए वोट मांग रहे थे। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के हर नेता को इस पाप के लिए देश की हर महिला से हाथ जोड़ कर, सिर झुका कर माफी मांगनी चाहिए। मास रेपिस्ट को हिंदुस्तान से भागने देंगे - ये है मोदी की गारंटी।"
.साहू
कड़वा सत्य
रेवन्ना के कृत्य के लिए माफी मांगे मोदी-शाह : राहुल


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

