नयी दिल्ली, 19 फरवरी (कड़वा सत्य) लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को थल सेना के उपप्रमुख का पदभार संभाला। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार से यह जिम्मेदारी ली है।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरलद्विवेदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हें सैनिक सलामी दी गयी।
रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 2022 से उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।
सैनिक स्कूल, रीवा (मध्य प्रदेश) से शिक्षित-प्रशिक्षित जनरल द्विवेदी को 1984 में 18 जम्मू - कश्मीर राइफल्स में नियुक्त किया गया था और तरक्की करते करते एक दिन उन्होंने इस इकाई की कमान संभाली। उनको उत्तरी और पश्चिमी दोनों थिएटरों के संतुलित इक्सपोशर का अनूठा गौरव प्राप्त है।
अब तक के अपने 39 वर्षों के शानदार करियर में उन्होंने दौरान, उन्होंने देश भर में फैले चुनौतीपूर्ण परिचालन माहौल में कमान और अभियानों का संचालन किया है।
उन्होंने कश्मीर घाटी के साथ-साथ राजस्थान तथा उत्तर पूर्व में उल्लेखनीय सेवाएं दीं।
लेफ्टिनेंट जनरल सुचिन्द्र कुमार अब उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है।
मनोहर.संजय
लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने थल सेना के उपप्रमुख का पदभार संभाला

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

