नयी दिल्ली 25 मई (कड़वा सत्य) लोक सभा चुनाव के छठे चरण में छह राज्यों एवं दो केन्द्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शनिवार को पहले दो घंटों (पूर्वाह्न नौ) तक मतदान औसतन 10.82 प्रतिशत रहा। सभी सीटों के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
चुनाव आयोग ने बताया कि ओडिशा विधान सभा के तीसरे चरण के मतदान में बाकी 42 सीटों पर पहले दो घंटों में 7.43 प्रतिशत वोट डाले गये थे।
पूर्वाह्न नौ बजे तक सर्वाधिक 16.54 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया जबकि महाराष्ट्र में सबसे कम 7.43 प्रतिशत मत पड़े थे।
आयोग के सूत्रों के अनुसार सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी हैं, मतदान शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। गर्मी से बचाने के लिए मतदाताओं के लिए पेय जल और छाया के लिए सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत नौ बजे तक इस प्रकार रहा.....
राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश....मतदान प्रतिशत
बिहार .............................9.66
हरियाणा...........................8.31
जम्मू-कश्मीर.....................8.89
झारखंड .........................11.74
दिल्ली..............................8.94
ओडिशा............................7.43
उत्तर प्रदेश.......................12.33
पश्चिम बंगाल...................16.54
कड़वा सत्य
लोक सभा चुनाव के छठे चरण में नौ बजे तक 10.82 प्रतिशत मतदान


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

