नयी दिल्ली, 11 जनवरी (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव की जोर-शोर से तैयारी में जुटी कांग्रेस के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, पुददुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के संसदीय क्षेत्रों के समन्वयकों की आज यहां पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद यह जानकारी दी और कहा “हमने दो अलग-अलग बैठकों में कांग्रेस द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयकों के साथ आगामी आम चुनावों के लिए तैयारी समीक्षा की। समन्वयकों को मेरी एकमात्र सलाह यह सुनिश्चित करना है कि पार्टी अपने संबंधित संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।”
उन्होंने कहा “पहली बैठक में कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप और पुद्दुचेरी के समन्वयक शामिल थे जबकि दूसरी बैठक में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा और अंडमान और निकोबार के समन्वयकों ने भाग लिया।”
अभिनव सैनी
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की पांच राज्यों के समन्वयकों की बैठक

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़: बोरतलाव में 3 मासूमों की मौत के बाद उबाल, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की उठी मांग

