नयी दिल्ली,02 अक्टूबर (कड़वा सत्य) बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान में लगे वायु सेवा के एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण आपात स्थिति में बाढ़ के पानी में उतरना पड़ा, हालांकि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया,“ बिहार के बाढ़ प्रभावित सीतामढ़ी सेक्टर में राहत और बचाव अभियान में लगे वायु सेवा की एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को तकनीकी तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन बाढ़ के पानी में उतरना पड़ा। हेलीकॉप्टर के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और इस घटना में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।”
वायु सेना ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार यह घटना हेलीकॉप्टर का इंजन फेल होने के कारण हुई है।
,
कड़वा सत्य
वायु सेना का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में बाढ़ के पानी में उतरा


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

