नयी दिल्ली, 02 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय देश ने प्रगति की जो रफ्तार पकड़ी थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उस गति में अवरोध बनी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार ने गरीबों को मजबूती प्रदान कर देश को विकास की रहा दिखाई लेकिन श्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सिर्फ मित्रों का हित साधा जा रहा है।
श्री गांधी ने कहा,“संप्रग सरकार में तेज़ी से आगे बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था के लिए नरेंद्र मोदी ‘स्पीड ब्रेकर’ बन गए हैं। कांग्रेस ने गरीबों को मज़बूत कर विकास को गति दी वहीं श्री मोदी चंद मित्रों के फायदे के लिए देश को खोखला कर रहे हैं।”
देश की निरंतर प्रगति में नीतियों महत्व देने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “नीतियों में देशवासियों को आगे रखे बिना देश का विकास असंभव है। झूठे प्रचार के विपरीत आर्थिक मोर्चे पर भाजपा सरकार कांग्रेस के आस-पास भी नहीं है। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।”
अभिनव.संजय
विकास की गति में अवरोध बनी मोदी सरकार : राहुल


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

