नयी दिल्ली 09 मई (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला बाली सहित 67 हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए बृहस्पतिवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।
श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में दो हस्तियों को पद्म विभूषण , नौ को पद्म भूषण और 56 को पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया।
डा वैजयंती माला बाली और के चिरंजीवी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत), होरमसजी एन कामा, डा अश्विन बालाचंद मेहता , श्री सत्य व्रत मुखर्जी (मरणोपरांत), श्री ओ राजगोपाल और कैप्टन विजयकांत ( मरणोपरांत) सहित नौ हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा 56 हस्तियों को अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डा एस जयशंकर, अन्य केन्द्रीय मंत्री तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।
,
कड़वा सत्य
वैजयंती माला सहित 67 हस्ती पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

