नयी दिल्ली, 10 जून (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
श्री शरीफ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई।”
यह एक पंक्ति का वाक्य ठीक वैसा ही था जैसा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस साल मार्च में सरकार की कमान संभालने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी थीं।
गत पांच मार्च को श्री शरीफ के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक संक्षिप्त बधाई संदेश एक्स पर पोस्ट किया था, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री शहबाज़ शरीफ को बधाई।”
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बधाई ऐसे समय आयी है जब श्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णोंदेवी जाने वाले लुओं की एक बस पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने हमला करके कम नौ तीर्थयात्रियों को मौत के घाट उतार दिया था। लोकसभा चुनावों के दौरान आतंकवादियों ने पहलगाम में राजस्थान के एक पर्यटक दंपति को गोली मार दी थी जिसमें एक की मौत हो गयी थी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एवं सरकारें कुछ समय से भारत से बातचीत का दरवाज़ा खोलने का अनुरोध कर रहीं हैं लेकिन भारत ने इस मुद्दे पर अपना कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। कुछ समय पहले मई में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ संबंधों पर भारत की स्थिति बताते कहा था कि इस्लामाबाद को एक सामान्य पड़ोसी की तरह व्यवहार करने के लिए “आतंकवाद के अपने पुराने धंधे” को बंद करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद के प्रति सहनशीलता नगण्य है और किसी भी तरह का हमला होने पर परिणाम भुगतने होंगे। यही भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर “उरी और बालाकोट” हमलों का संदेश है।
कड़वा सत्य
शहबाज़ शरीफ ने दी मोदी को बधाई

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़: बोरतलाव में 3 मासूमों की मौत के बाद उबाल, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की उठी मांग

