नयी दिल्ली 11 जून (कड़वा सत्य) श्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां लगातार दूसरी बार केन्द्रीय गृह मंत्री का कार्यभार संभाला।
कार्यभार संभालने से पहले श्री शाह सुबह साढे दस बजे यहां चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक गये और शहीद पुलिसकर्मियों को ंजलि अर्पित की। उनके साथ केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला भी थे।
भारतीय जनता पार्टी की गुजरात में पारंपरिक सीट गांधीनगर से जीतकर लोकसभा पहुंचे श्री शाह को लगातार दूसरी बार बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले गृह मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।
कार्यभार संभालने के लिए नार्थ ब्लाक पहुंचने पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंडी कुमार ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
अपने पहले कार्यकाल में श्री शाह ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने , जम्मू कश्मीर का दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बंटवारा करने,अंग्रेजों के समय से लागू आपराधिक न्यायिक प्रणाली को बदलने और नागरिकता संशाेधन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिये थे।
अशोक
कड़वा सत्य
शाह ने गृह मंत्री का कार्यभार संभालने से पहले शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

