नयी दिल्ली 23 जुलाई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट 2024-25 को समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर अवसर, नयी ऊर्जा एव उज्ज्वल भविष्य लाने वाला करार दिया है और कहा है कि यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की प्रक्रिया में उत्प्रेरक का काम करेगा, विकसित भारत की एक ठोस नींव रखेगा।
श्री मोदी ने लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किया गया वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट की सराहना करते हुए कहा, “देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने वाले इस महत्वपूर्ण बजट के लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम बहुत-बहुत बधाई की पात्र है।”
समाज के हर वर्ग के लिए उज्ज्वल भविष्य लाएगा आम बजट : मोदी

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवाद में गर्भवती समेत महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कुल्हाड़ी लेकर दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश: वाहन खरीदने में आगे बढ़ीं रायबरेली की महिलाएं, एक महीने में 1,860 नए वाहन हुए रजिस्टर्ड; लेकिन लाइसेंस में पीछे

मध्य प्रदेश : सिंगरौली में बदहाल सड़क की दर्दनाक तस्वीर, बेटे का शव खाट पर रखकर आधा किमी पैदल चले परिजन

