नयी दिल्ली, 16 जुलाई (कड़वा सत्य) पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों में बनाई गई राज्य समुद्री तथा जलमार्ग परिवहन समिति की मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई जिसमें राज्य-विशिष्ट समुद्री तथा जलमार्ग परिवहन मास्टर प्लान की तैयारी पर चर्चा की गई।
मंत्रालय में सचिव टी.के. चंद्रन ने आज यहां बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि पूरे देश में समुद्री और जलमार्ग परिवहन के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित की गई है जिसके लिए करीब 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों को एक मंच पर लाया गया। बैठक में राज्य-विशिष्ट समुद्री और जलमार्ग परिवहन मास्टर प्लान की तैयारी पर विचार किया गया।
समुद्री जलमार्ग परिवहन मास्टर प्लान पर समीक्षा बैठक

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

