नयी दिल्ली 11 सितम्बर (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जाने माने सिने कलाकार अमिताभ बच्चन भी सरकार के साइबर सुरक्षित भारत के अभियान को मजबूत बनाने के लिए इससे जुड़ गये हैं।
श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में श्री बच्चन का साइबर सुरक्षा से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय देश में सुरक्षित साइबर स्पेस निर्माण के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र आई 4 सी ने इस दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने साइबर-सुरक्षित भारत के निर्माण के मिशन को गति प्रदान करने में श्री बच्चन के सक्रिय योगदान के लिए उनका आभार प्रकट किया।
श्री बच्चन ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा है कि देश और दुनिया में बढ़ रहा साइबर अपराध चिंता का विषय है। गृह मंत्रालय का भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र इसके नियंत्रण की दिशा में कार्य कर रहा है। श्री बच्चन ने कहा कि वह श्री शाह के कहने पर इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सब साथ मिलकर देश को इस समस्या से मुक्त कराएं। हमारी थोड़ी सी समझदारी और सावधानी हमें साइबर अपराधियों से बचा सकती है।
कड़वा सत्य
साइबर सुरक्षित भारत अभियान से जुड़े अमिताभ बच्चन

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

