नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारत की यात्रा पर आये सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
डॉ. हेन का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय सहयोग का समृद्ध इतिहास है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी की हाल की सिंगापुर यात्रा और भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के दूसरे दौर के समापन से और बढ़ावा मिला है। उन्होंने इस बात पर खुशी जतायी कि ये संबंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ गये हैं।
राष्ट्रपति ने पहले आसियान-भारत समुद्री अभ्यास की सफलतापूर्वक सह-मेजबानी करने के लिए सिंगापुर को बधाई दी, और संयुक्त अभ्यास की आगामी श्रृंखला के लिए दोनों पक्षों के सशस्त्र बलों को शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती मुर्मु ने रक्षा क्षेत्र में नवीनतम विशेषज्ञता और तकनीकी प्रगति से लाभ उठाने के लिए दोनों देशों की रक्षा अनुसंधान एवं विकास टीमों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कड़वा सत्य
सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने द्रौपदी मुर्मु से भेंट की


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

