नयी दिल्ली,20 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के चुनाव में जीतने के बाद सरकार बनने पर चुनावी बाँड योजना जारी रखने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता से लूट की अपनी योजना को जारी रखना चाहती है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय रमेश ने यहां जारी एक बयान में कहा, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यदि भाजपा सत्ता में लौटती है तो वह इलेक्टोरल बाँड वापस लाएगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार देते हुए अवैध घोषित कर दिया है। हम जानते हैं कि भाजपा ने पे-पीएम घोटाले में जनता के चार लाख करोड़ रुपए रुपए लूटे हैं। वे इस लूट को जारी रखना चाहती है।"
सीतारमण के चुनावी बाँड जारी रखने संबंधी बयान पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार एंबुलेंस! बछड़े की दर्दनाक मौत, दो घायल

