नयी दिल्ली, 14 जून(कड़वा सत्य) कांग्रेस ने मंगलवार को सुश्री सुप्रिया भारद्वाज को पार्टी का नया राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया।
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने आज यहां यह जानकारी दी। श्री खेड़ा ने बताया कि सुश्री भारद्वाज की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ के मीडिया विंग प्रमुख और अन्य पदाधिकारियों से विवाद तथा परस्पर आरोप-प्रत्यारोपों के परिप्रेक्ष्य में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सुश्री खेड़ा बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयीं। उनके इस्तीफे और दलबदल के बाद से यह पद रिक्त था।
अशोक,
कड़वा सत्य
सुप्रिया भारद्वाज कांग्रेस की नयी राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

